फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल जाइए पूछताछ केंद्र, अब होगा ऑटोमैटिक एनाउंसमेंट

Tue, 03 Dec 2013 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यात्रियों को बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर माथापच्ची करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों को यह सुविधा रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन सिस्टम (आरएफआईडी) लागू होने से हासिल होगी।
विज्ञापन


यह सिस्टम लखनऊ और गाजियाबाद के बस अड्डे पर एक साथ शुरू होने जा रहा है।
परिवहन निगम बस अड्डों को हाईटेक बनाने के लिए रेलवे की तर्ज पर ऑटोमैटिक एनाउंसमेंट सिस्टम को प्रभावी करने जा रहा है।

इसके तहत बस ड्राइवर को अड्डे में दाखिल होते ही स्मार्ट कार्ड को आरएफआईडी सिस्टम से स्विप कराना होगा।

पढ़ें- आलमबाग में मेट्रो व बस का इंटीग्रेटेड स्टेशन

कार्ड में एक कंप्यूटराइज्ड चिप लगी होगी, जिसमें बस नंबर, जाने वाले गंतव्य का विवरण, संबंधित अड्डे से छूटने का निर्धारित समय, उसके खड़े होने का प्लेटफार्म का ब्यौरा होगा।

स्मार्ट कार्ड की चिप जब आरएफआईडी सॉफ्टवेयर के टच में आएगी तो ऑटोमैटिक एनाउंसमेंट होने लगेगा आैर बोर्ड पर ब्यौरा भी डिस्प्ले होने लगेगा।

पढ़ें- अब एफएम पर बजेगा बस ड्राइवर और कंडक्टर का बाजा

यह स्मार्ट कार्ड ड्राइवरों को रोजाना डिपो से जारी होगा। ड्यूटी खत्म होने पर ड्राइवर को उसी डिपो में उसे जमा करना होगा, जहां से जारी कराया होगा।

लखनऊ के आलमबाग एवं कैसरबाग और गाजियाबाद के बस अड्डों पर स्मार्ट कार्ड का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रायल के दौरान ऑटोमैटिक एनाउंसमेंट एवं बोर्ड पर बस के छूटने के समय का डिस्प्ले होने की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें