फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व प्रधान व बेटे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
आरोपी राजेश जायसवाल
विज्ञापन
मोहनलालगंज। करोड़ों की जमीनों के फर्जीवाड़े के मामले में वांछित सिसेंडी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल और उसके बेटे अमन पर डीसीपी दक्षिणी मुस्ताक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह ने बताया कि सिसेंडी निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि गांव की अलग-अलग गाटा संख्याओं की कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में सुरेश कुमार के नाम दर्ज थी। आरोपियों ने सुरेश के स्थान पर दूसरे को खड़ा कर जमीन को कई लोगों को बेच दी। एफआईआर में पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, उसका बेटा अमन, एक अज्ञात सहित छह लोग आरोपी बनाए गए थे। राजेश पर 14 जबकि अमन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व प्रधान राजेश ने गिरोह बनाकर वर्ष 2006 से अब तक कई जमीनों में फर्जीवाड़ा किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस और एसटीएफ की एक टीम आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

आरोपी राजेश जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें