अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने मई में आयोजित होने वाली सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की कुछ तारीखों में आंशिक संशोधन किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं पांच मई, जबकि एलएलबी की परीक्षाएं नौ मई से शुरू होंगी।
विश्विद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय ने 20 अप्रैल 2026 को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें अब कुछ तिथियों में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और संबद्ध महाविद्यालयों के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने अधिकारियों और प्राचार्यों से छात्रों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने की अपील की। (संवाद)