फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से अगवा हुई किशोरी, दी धमकी, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को घर से अपहरण कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी किशोरी को लेकर भाग गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब दो बजे बीबत कुमार और दो अन्य उनके घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए। नाबालिग बेटी के मुंह पर गमछा डालकर जबरन अपहरण कर लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी बेटी को अपने घर ले गए। किशोरी की मां बीबत के घर पहुंची तो आरोपी की मां मायावती, पिता बुद्धिराम और बहन खुशबू ने उनकी बेटी को कमरे में बंद कर रखा था। बेटी अंदर से रोकर बचाने की गुहार लगा रही थी। छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी के घर वालों और अन्य साथियों ने भी जान से मारने की धमकी दी। अपनी जान बचाकर वह घर भागी और सहायता के लिए 112 पर पुलिस को फोन किया। करीब आधे घंटे बाद पीआरबी पुलिस ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पूरे परिवार सहित किशोरी को लेकर कहीं चले गए थे। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें