फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से भिड़े दबंग, महिलाओं समेत परिजनों ने की हाथापाई

Fri, 20 Jun 2025 12:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमेठी के जामो में भूमि पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक व लेखपाल पर ग्रामीण दबंगों ने हमला कर दिया। बुधवार के बाद यह दूसरा मौका है जब राजस्वकर्मचारियों पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों से हुई मारपीट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले में राजस्व कर्मियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गौरीगंज के माधोपुर में एसडीएम की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना के दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को जामो क्षेत्र के पूरे गौरा गांव में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया।

विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह और लेखपाल नीतीश कुमार सिंह भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अशोक कुमार, शिवकुमार और उनके परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजस्व कर्मियों से हाथापाई का यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो के रूप में सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े- कानपुर DM व CMO विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल


मामला संज्ञान में आते ही जामो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, मामले में एक और आरोपी लकी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें