फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएएस अभिषेक प्रकाश के खिलाफ नियुक्ति विभाग को भेजी गई चार्जशीट, जमीन अधिग्रहण घोटाले में चल रहे निलंबित

Fri, 30 May 2025 09:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईएएस अभिषेक प्रकाश के खिलाफ नियुक्ति विभाग को चार्जशीट भेज दी गई है। वह भटगांव जमीन अधिग्रहण घोटाले में निलंबित चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब नियुक्ति विभाग इस चार्जशीट को अभिषेक प्रकाश को भेजेगा।
विज्ञापन
आईएएस अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के भटगांव जमीन अधिग्रहण घोटाले में निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ राजस्व विभाग ने नियुक्ति विभाग को चार्जशीट भेज दी है। इसमें राजस्व परिषद के तत्कालीन चेयरमैन रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जब यह घोटाला हुआ तो क्रय समिति के अध्यक्ष लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश थे। फर्जी पट्टे के आधार पर मुआवजा दिया गया। राजस्व संहिता की धारा 76(3) के तहत पांच वर्ष पूरे हुए बिना किसानों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कर दिया गया। कुछ अनुसूचित जाति के पट्टेदारों की भूमि गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को बेचने की अनुमति नियम विरुद्ध ढंग से तथ्यों को छिपाकर दी गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रसव के दौरान नीचे गिरकर शिशु की मौत, स्टाफ नर्स बर्खास्त, डॉक्टर निलंबित; ब्रजेश पाठक ने दी सख्त चेतावनी

नियुक्ति विभाग चार्जशीट अभिषेक प्रकाश को भेजेगा

साजिश के तहत ग्राम समाज की भूमि का मुआवजा दिया गया। क्रय समिति के अध्यक्ष के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अब नियुक्ति विभाग इस चार्जशीट को अभिषेक प्रकाश को भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें