शेयर्ड टैक्सी यात्रियों के लिए सहारा बन रही हैं। रविवार को शेयर्ड टैक्सी की आठ सौ से अधिक बुकिंग हुई। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि शेयर्ड टैक्सी की मांग बढ़ी है। इसकी वजह उनका सस्ता होना है। लखनऊ से दिल्ली की टैक्सी नौ सौ से 15 सौ तक मिल रही है। बिहार व पूर्वांचल के राज्यों के लिए टैक्सी पांच सौ से दो हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं।
बस अड्डों पर उमड़े यात्री
रविवार को लखनऊ के बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होने से सफर का संकट नहीं हुआ। गर्मी के चलते मुसाफिर बस अड्डों पर परेशान हुए। अगले तीन दिनों तक यात्रियों की वापसी की भीड़ बस अड्डों पर होने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।