रविवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल की हवा हरे श्रेणी यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं अलीगंज, तालकटोरा और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
कुकरैल - 88 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 65 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 86 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 167 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 109 - पीला- मध्यम
लालबाग- 184 - पीला- मध्यम
मार्च के पहले पखवाड़े में अप्रत्याशित गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दूसरे पखवाड़े के पहले दिन रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अगले दो दिन तक पारे में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवा फिर से मौसम में बदलाव लाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 व 22 मार्च को नमी युक्त पुरवाई के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया व वाराणसी आदि में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 24 मार्च से फिर से तापमान बढ़ना शुरू होगा। मार्च के आखिर में प्रदेश मेंलू जैसी परिस्थितियां बनने का पूर्वानुमान है।