सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी का आरोप है कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों पर नंदू टैक्स लगाकर करोड़ों रुपये वसूल रहे हैं। आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा सत्ता से जुड़े शीर्ष पर बैठे अधिवक्ताओं को भी जाता है। आरोप है कुछ माह पहले वह साइकिल से काम से बाहर जा रहे थे तभी विधायक ने उनकी ईंट से पिटाई करवा दी थी जिससे वह काफी चोटिल हो गए थे। डर के कारण वह दो-तीन माह से वह बाहर नहीं निकल रहे थे। विधायक की बढ़ती प्रताड़ना के कारण वह और उनका परिवार काफी सहमा हुआ है।
करगिल युद्ध लड़ चुके हैं सत्यबीर
सत्यबीर ने बताया कि वह करगिल का युद्ध भी लड़ चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गाजियाबाद में उन्होंने अधिकारियों को विधायक के खिलाफ कई बार शिकायती पत्र दिए, मगर कुछ नहीं हुआ। वह बृहस्पतिवार को शिकायती पत्र लेकर सीएम जनता दरबार आए थे जिसमें विधायक से अपनी और परिवार की जान को खतरा होने की बात बताते हुए सुरक्षा की मांग की गई है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक सतबीर की हालत अब खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दी गई है। वहां से पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।इस बात की जांच की जा रही है कि सत्यबीर ने यह कदम किसी के बहकावे में तो नहीं उठाया है। यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।