सेवानिवृत्त मेजर जनरल गगनदीप बख्शी ने कहा है कि देश की
सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं है।
केंद्र सरकार राजनेताओं के लिए वे
अत्याधुनिक 12 हेलीकॉप्टर खरीदने को तैयार है, जिसे महंगा मानते हुए
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी खरीदने में असमर्थता जता दी।
एक तरफ इतने महंगे
हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी है, वहीं देश की सुरक्षा 1960 की तकनीक वाले
हेलीकॉप्टरों के भरोसे है।
बख्शी ने कहा, राजनेता देश के साथ गद्दारी कर
रहे हैं। राष्ट्रधर्म के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बख्शी ने कहा,
मुश्किल तो यह है कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए जम्मू-कश्मीर से सेना
हटाने की मांग शुरू हो गई है।
पढ़ें-बहराइच रैली को लेकर प्रशासन सतर्क
2014 निर्णायक वर्ष है। अफगानिस्तान से
अमेरिका की सेना हटने वाली है। अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
बांग्लादेश में दिसंबर में होने वाले चुनाव में नई सरकार आ सकती है।
नेपाल
में भी बदलाव हो सकता है। उसके बाद जो कुछ होगा, उसकी कल्पना नहीं की जा
सकती। नवाज शरीफ से हमारी सरकार ने बहुत उम्मीद पाल ली थी, पर जबसे शरीफ
प्रधानमंत्री बने, तब से रोज हमारे जवान मारे जा रहे हैं।
पढ़ें- यूपी में हाई अलर्ट, रैलियों पर पैनी निगाह
रोज युद्ध विराम
का उल्लंघन हो रहा है। दुर्भाग्य तो यह है कि मानवाधिकार संगठन के लोगों के
लिए सैनिकों के बलिदान की कोई कीमत नहीं है, लेकिन कोई घुसपैठिया या आतंकी
मार दिया जाए तो इनका दिल दर्द से तड़पने लगता है।
कहा कि राजनेता देश के
साथ गद्दारी कर रहे हैं। जनता को ही देश की रक्षा की जिम्मेदारी उठानी
होगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...