राजधानी में प्याज की जमाखोरी करने वालों पर मंडी परिषद की सख्ती का असर दिखने लगा है।
शनिवार को फुटकर मंडी में प्याज के रेट 10 रुपये किलो घटे हैं। कारोबारियों का मानना है कि तीन दिन में प्याज अपने पुराने रेट 60 रुपये किलो पर बिकने लगेगा।
पढ़ें- रुपए 60 से ज्यादा में बेचा प्याज तो खैर नहीं
थोक कारोबारियों ने बताया कि शनिवार को दुबग्गा एवं नवीन सब्जी मंडी में फुटकर प्याज के खरीददार 50 फीसदी ही आए। इससे रोजाना करीब 12 से 15 मीट्रिक टन बिकने वाला प्याज आधा ही बिक सका।
पढ़ें- आदेश बेअसर,सस्ता नहीं हुआ प्याज
अधिकतर व्यापारी मंडी परिषद के द्वारा 60 रुपये से अधिक महंगे दाम में प्याज बेचने पर कार्रवाई की चपेट में आने से डरे सहमे हैं। इसका असर शनिवार को फुटकर मंडी में दिखा।
जो प्याज एक हफ्ते से 80 रुपये किलो बिक रहा था, वह 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, आढ़तियों ने बताया कि नासिक से जो प्याज तीन दिन बाद लखनऊ पहुंचेगा, वह 60 रुपये किलो बिकेगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...