फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हुए सम्मानित

Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग जलकल मुख्यालय में शनिवार को जलकल विभाग की ओर से अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कर्मचारियों को उनके समर्पण, सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्यालय से सफाईकर्मी सुमन, जोन-1 से पंप चालक शिवराम सिंह, जोन-3 से पंप चालक दिनेश कुमार मिश्रा व गैंगमैन सज्जन, जोन-4 से गैंगमैन बनवारी लाल, जोन सात से गैंगमैन अशोक एवं सचिव व अधिशासी अभियंता जलकल शशि कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जलकल विभाग नगर की जलापूर्ति व्यवस्था की रीढ़ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, एवं उपहार भेंट किए गए। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने जलकल मुख्यालय में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसमें मुख्य द्वार, फव्वारे का लोकार्पण किया। सभी कार्य महापौर निधि से कराए गए हैं। इससे जलकल मुख्यालय को नया आकर्षक रूप मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें