फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की मिट्टी ने दी मेट्रो को हरी झंडी!

Sat, 06 Jun 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए मिट्टी की जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई है। जांच रिपोर्ट एलएमआरसी ने डिजाइनिंग कंसल्टेंट कंपनी सिस्ट्रा को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


जल्द ही इस सेक्शन की डिजाइनिंग का काम शुरू होगा। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सिस्ट्रा अंडरग्राउंड सेक्शन का खाका तैयार करेगी। इसके बाद में सिविल निर्माण का टेंडर पाने वाली कंपनी स्ट्रक्चरल डिजाइन बनाएगी।

इस भूमिगत सेक्शन समेत पूरा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर 2019 तक पूरा होगा। अंडरग्राउंड सेक्शन की कॉन्सेप्चुअल डिजाइनिंग के लिए कंसलटेंट के तौर पर सिस्ट्रा को चुना गया है। अगले तीन महीने में सिस्ट्रा डिजाइनिंग करेगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पांच महीने बाद होगा काम शुरू

इस डिजाइनिंग के आधार सिविल डिजाइनिंग का दूसरा टेंडर किया जाएगा। पांच महीने बाद फरवरी-2016 में भूमिगत मेट्रो का काम शुरू होगा।

चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक 3.80 किलोमीटर भूमिगत निर्माण होगा। करीब चार साल का समय लगेगा। इन्हीं चार साल के दौरान केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच भी काम होगा।

एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सॉइल टेस्टिंग हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज में की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें