फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टरों की भर्ती का परिणाम जारी, 20 तक जॉइन करने के निर्देश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों का इंतज़ार खत्म हो गया है। बीते 7 जनवरी को सीएमओ कार्यालय में हुए वॉक-इन इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और 54 पीएचसी में से 16 केंद्र पिछले कई महीनों से डॉक्टरों की कमी झेल रहे थे, जिससे मरीजों को इलाज के बिना लौटना पड़ता था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कुल 55 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

चयनित डॉक्टरों को जॉइन करने के लिए 20 फरवरी की अंतिम तिथि दी गई है। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। विभाग का दावा है कि इसी महीने सभी रिक्त केंद्रों पर तैनाती कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें