फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑर्डर में देरी पर रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर को पीटा, तोड़फोड़

Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-16 स्थित पूर्वांचल हांडी मटन रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात खाना देर से मिलने पर दबंगों ने संचालक और मैनेजर को पीटा। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 निवासी रेस्टोरेंट संचालक विशाल रस्तोगी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे कार से आए तीन लोगों ने खाना ऑर्डर किया था। भीड़ के कारण मैनेजर विजय सोनी ने थोड़ा समय लगने की बात कही। इस पर आक्रोशित होकर आरोपियों ने बर्तन फेंककर मैनेजर, कर्मचारी जीतू और सर्वेश की पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। जीतू और सर्वेश वहां से भाग निकले। आरोपियों ने अपने साथियों को भी बुला लिया।
एक आरोपी की कार में लगा था पुलिस का लोगो
विशाल ने बताया कि बाद में पुलिस का लोगो लगी कार से तीन और लोग आए और उन्हें भी पीटा। पिटाई में उन्हें और मैनेजर को गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें