फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: महिला की मौत के बाद जंग का मैदान बन गया मेडिकल कॉलेज, परिजनों ने बाहर से बुलाकर पिटवाने का लगाया आरोप

Mon, 16 Sep 2024 07:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल पर वसूली करने और उनके साथ बाहर के लोगों को बुलवाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लापरवाही से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोंडा मेडिकल कॉलेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का महिला मेडिकल वार्ड रविवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत के बाद जंग का मैदान बन गया। तीमारदारों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने, वसूली करने तथा बाहरी लोगों को बुलाकर पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जिससे करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी में मरीज व्याकुल होते रहे।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के अयोध्या रोड इमामबाड़ा निवासी अंजू देवी (40) उल्टी दस्त से पीड़ित थी। रविवार दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती कर डायरिया का लक्षण बताकर उपचार शुरू किया। रात 11 बजकर 15 मिनट पर बीमार महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों व तीमारदारों में विवाद शुरू हो गया। तीमारदार महेश निषाद ने बताया कि उसकी भाभी को भर्ती कराने के बाद बाहर से दवा व इंजेक्शन मंगाया गया। इंजेक्शन लगवाने के नाम पर हर बार सुविधा शुल्क लिया गया। रात में इंजेक्शन लगाने के नाम पर स्टॉफ ने 700 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर इलाज में लापरवाही की गई जिससे मरीज की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला, इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना, हो रहा विरोध भी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?
विज्ञापन


तीमारदारों ने बताया कि जब शिकायत गई तो स्टॉफ ने अभद्रता करते हुए फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया जिसने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। महेश के अनुसार उसके भाई के कपड़े फट गए व मां को भी चोटें आई। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। वहीं, नाइट ड्यूटी स्टॉफ ने सामूहिक रूप से सीएमएस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मरीज की हालत नाजुक थी। उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा करना व गाली देना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई। पीड़ितों ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
सीएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डॉ. आफताब आलम का कहना है कि वार्ड में महिला की मौत के बाद हंगामे की जानकारी मिली है जिसको लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें