फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपीएस के खिलाफ कर्मचारियों में नाराजगी

Wed, 29 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की अधिसूचना जारी कर दी है। पहली अप्रैल से यह पेंशन योजना लागू होगी। इस पर कर्मचारियों में नाराजगी है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। एनएमओपीएस और अटेवा के साथियों ने परिषदीय विद्यालयों, सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में जोरदार प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


अटेवा के जिला संरक्षक सुरेंद्र वर्मा और राजेश यादव ने बताया कि अगस्त 2024 में केंद्र सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने का निर्णय लिया। अब सरकार ने यूपीएस को अधिसूचित कर दिया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसीलिए यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज किया गया है। अटेवा के जिलाध्यक्ष मो. इरफान अहमद ने कहा कि अपने भविष्य को ध्यान में रखकर शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।

जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भविष्य में एनपीएस से भी बड़ा घोटाला यूपीएस साबित होगा। जिला कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य ने कहा कि यूपीएस के विरोध में सभी संघों का भी समर्थन मिला है। शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों अस्पतालसमेत कई विभागों के कार्यालयों में प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर सरला वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, सुशील मौर्य, शिवनाथ यादव, मयंक वर्मा, मो. नसीम, अनिल यादव, आशीष पटेल, पवन पांडेय, आशुतोष यादव, सतीश चौरसिया, लालजी, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, अविनाश यादव, महेश, योगेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, शत्रोहन, अमित, अनूप यदुवंशी, अनवर अली, दिलीप पाल, शतांशु सोनकर आदि के नेतृत्व में यूपीएस की प्रतियां जलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें