फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, 29,334 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का हाल

Tue, 29 Jul 2014 03:28 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की दूसरी काउंसलिंग के खत्म होने के बाद खाली पड़े पदों का 30 जुलाई तक ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर पूछा है कि 23 व 24 जुलाई को हुई दूसरे चरण की काउंसलिंग में कुल कितने अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया है।

दो बार हो चुकी काउंसलिंग

गणित व विज्ञान के 29,334 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पहले 7 व 8 जुलाई को काउंसलिंग कराई गई।

इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने ही अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को कराई गई।

विभागीय जानकारों की मानें तो दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी खाली पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान नहीं कराया।

दोगुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे

अब खाली पड़े पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर एक पद पर पांच के बजाय दस अभ्यर्थियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है।

खाली पदों का ब्यौरा भेजने के लिए जिलों को एक प्रारूप भेजा गया है। इसमें गणित व विज्ञान शिक्षकों का अलग-अलग कॉलम दिया गया है।

इसमें पूछा गया है कि पहली और दूसरी काउंसलिंग में कुल कितने अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया तथा कितने पद अभी खाली हैं। ब्यौरे को परिषद के ई-मेल पर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

नहीं भर पाईं पूरी सीटें

जानकारों का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी सभी पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इसलिए तीसरे चरण की काउंसलिंग कराने की संभावना बढ़ गई है।

जबकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद आवेदकों का इंतजार खत्‍म हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें