फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो सेक्टर में अक्षय रौनक, 500 घरों में पहुंची सपनों की कार

विज्ञापन
कार की डिलीवरी लेता परिवार।
विज्ञापन
लखनऊ। अक्षय तृतीया के दो दिवसीय शुभ मुहूर्त ने राजधानी के बाजारों में जबरदस्त रौनक ला दी। सोमवार को भी उदया तिथि का मान रहने से अक्षय मुहूर्त का प्रभाव बना रहा, जिससे ऑटो सेक्टर में बिक्री का सिलसिला जारी रहा। दो दिनों में शहरभर में 500 से अधिक कारों की डिलीवरी दर्ज की गई, जिसमें सोमवार को ही 200 से ज्यादा परिवार अपने सपनों की कार घर ले गए। सराफा बाजार में भी कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा। रविवार देर रात तक बाजार खुले रहे, जबकि सोमवार को अपेक्षाकृत भीड़ कम रही, लेकिन खरीदारी जारी रही। व्यापारियों के अनुसार इस बार बाजार में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित एचएसजे ज्वैलर्स के सीएमडी अंकुर जैन ने बताया कि मौजूदा माहौल की वजह से उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला है। सोने और हीरे के गहनों की इस बार भी बहार रही। अक्षय तृतीया पर लॉन्च किए गए हमारे नए कलेक्शन को भी ग्राहकों का प्यार मिला है। पिछले साल से दोगुना बिक्री दर्ज की गई है।

चौक के सराफा कारोबारी विनोद माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को बाजार हल्का रहा। दोनों दिन हल्के वजन के गहनों व सिक्कों की अच्छी मांग रही। 1-5 ग्राम तक के सोने के सिक्के खूब बिके। इस बार अच्छा बाजार रहा।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित मेगा मोटर्स के सीईओ इमरान अहमद ने बताया कि रविवार को 50 कारों की डिलीवरी हुई। सोमवार को भी 50 कारों की डिलीवरी हुई है। दोनों दिन में कुल 100 कारों की डिलीवरी की गई है।

हजरतगंज स्थित बीआर ह्यूंडई के जीएम रिजवान अंसारी ने बताया कि सोमवार को 50 कारों की डिलीवरी हुई। दोनों दिन हमारे ग्रुप में 125 कारों की डिलीवरी की गई है। इसके अलावा बुकिंग्स भी अच्छी मिली हैं।

हजरतगंज स्थित टोयोटा शोरूम के जीएम ब्रजेश सिंह ने बताया कि हमारे शोरूम से नौ तो शहर भर के शोरूम से 25 गाड़ियों की डिलीवरी की गई है। अधिकतर गाड़ियां लार्ज सेगमेंट की हैं।

कार की डिलीवरी लेता परिवार।

कार की डिलीवरी लेता परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें