फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत, लगेंगे अतिरिक्त कोच

Tue, 03 Jun 2014 08:43 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल कई ट्रेनों में शयनयान एवं एसी श्रेणी की अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स. में 04 जून को गोरखपुर से और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 06 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एसी तृतीय की एक बोगी लगेगी।

लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्स. में 4 जून को लखनऊ जंक्शन से जबकि मंडुवाडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक में 5 जून को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन -जबलपुर चित्रकूट में 4 जून को लखनऊ जंक्शन से व जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट में 5 जून को जबलपुर से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन में 4 जून को गोरखपुर से व बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल में 6 जून को बांद्रा टर्मिनल से शयनयान श्रेणी की दो अतिरिक्त बोगी लगेगी।

गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में 4 जून को गोरखपुर से और सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 6 जून को सिकन्दराबाद से शयनयान श्रेणी की एक बोगी लगेगी।

गर्मी की छुट्टी की भीड़ सोमवार को चारबाग स्टेशन पर जमकर उमड़ी। त्रिवेणी एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी के अलावा आरक्षित बोगियों में यात्रियों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


जीआरपी के पहुंचने के बाद एसएलआर से यात्रियों को नीचे उतारा गया। उधर, किसान एक्सप्रेस में एक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया। ट्रेन 13308 फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी।

यात्री को बीच रास्ते जहरखुरानी का शिकार बना दिया गया। बेहोशी की हालत में उसे फैजाबाद में उतारा गया।

उधर लक्ष्मणपुर-दरियापुर के पास पटरी खराब होने से त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस और इलाहाबाद इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

अयोध्या के पास गेट 108 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस कारण उत्सर्ग एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस प्रभावित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें