राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर 13 महीने तक किसानों ने धरना दिया। किसानों के दबाव में सरकार को कृषि कानून को वापस लेने पर विवश होना पड़ा। कहा कि लगभग 20 स्थानों पर हमला, 40 धमकियां मिलने की शिकायत की गई।
सोहावल (अयोध्या) में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का सोमवार से लखनऊ से बस्ती जाते समय अरकुना चौराहे पर सोहावल तहसील अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कानपुर, दिल्ली, बंगलूरू, राजस्थान समेत अन्य शहरों में हुए दंगों में भाजपा की साजिश होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर 13 महीने तक किसानों ने धरना दिया। किसानों के दबाव में सरकार को कृषि कानून को वापस लेने पर विवश होना पड़ा। कहा कि लगभग 20 स्थानों पर हमला, 40 धमकियां मिलने की शिकायत की गई। इसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अयोध्या मेरा घर है। हम रघुवंशी। राम हमारे वंशज हैं। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, जिलाध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, ओमनाथ वर्मा, प्रेम शंकर, सुरेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।