उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली 52,699 सिपाहियों की भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई रियायत मिलने की उम्मीद नहीं है। भर्ती बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। दरअसल, कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर कई दिनों से आयु सीमा में रियायत की अपील कर रहे हैं।