लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन छह से 10 मार्च तक तेलंगाना में हुआ। इसमें एमकॉम की छात्रा कुमारी सर्वेश ने महिला एकल डब्ल्यूएच-1 और महिला युगल डब्ल्यूएच-1–डब्ल्यूएच-2 वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
एमए के छात्र हमिद सलमानी और सिराजुद्दीन अहमद ने पुरुष एकल डब्ल्यूएच-1 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही सिराजुद्दीन अहमद ने मिश्रित युगल डब्ल्यूएच-1 डब्ल्यूएच-2 वर्ग में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। बीबीए की संजना कुमारी ने महिला युगल एसएल-3-एसयू-5 व महिला एकल एसएल-3 वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने मिश्रित युगल एसएल-3-एसयू-5 वर्ग में भी कांस्य पदक प्राप्त किया। डीएड की उषा देवी ने महिला एकल एसएल-4 वर्ग में रजत पदक, जबकि कनक सिंह जदौन (एमबीए) ने इसी वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। विवि के कुलपति आचार्य संजय सिंह, क्रीड़ा निदेशक प्रो. राजीव नयन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।