लखनऊ। वृंदावन योजना स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) में शनिवार को जूनियर जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एलपीएस सेक्टर-9 को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में नैना स्पोर्ट्स क्लब ने आर्मी पब्लिक स्कूल को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले एलपीएस की प्रधानाचार्या रश्मि चढ्ढा और विशिष्ट अतिथि जिला लखनऊ सेपक टाकरा संघ के सचिव अन्यत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।