लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि बृहस्पतिवार को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर विवि से पढ़ाई कर चुके ख्याति प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) की अध्यक्ष शरणजीत कौर होंगी।
प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि 19 सितंबर 2008 को विवि की नींव पड़ी थी। शैक्षणिक सत्र के समय इकलौते विशेष शिक्षा संकाय के साथ शुरू हुए विवि में मात्र 150 विद्यार्थी थे। इस समय छात्र संख्या आठ संकायों के 33 विभागों के साथ 5,682 पहुंच चुकी है। विवि के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।