फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 13 मई तक होंगे पंजीकरण, 30 जून से शुरू होगी यात्रा

Fri, 02 May 2025 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

30 जून से शुरू होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 13 मई है। इस बार ये यात्रा दो मार्गों से होगी। 
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित है। यात्रा 30 जून से शुरू होगी। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष केके सिंह ने बयान जारी कर बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त तक दो मार्गों उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा और सिक्किम में नाथू ला के रास्ते से होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस साल उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे पांच जत्थों और सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे को पार करते हुए 10 जत्थों में तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 श्रद्धालु शामिल रहेंगे। समिति के महासचिव आरएस भदौरिया ने बताया कि पावागढ़ से लिपुलेख तक सड़क मार्ग का निर्माण कराए जाने की वजह से यात्रा दो सप्ताह से भी कम समय की होगी।

यह भी पढ़े- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े- UP: सीएम योगी का निर्देश, निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी एसआईआरएफ रैंकिंग में शामिल करें

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण kmy.gov.in पर कर सकते हैं। अन्य जानकारी तथा गाइडेंस के लिए आशुतोष अग्रवाल के मोबाइल नंबर 9454412050, आरएस भदौरिया से मोबाइल नंबर 9838753938 और एमपी पाठक से मोबाइल नंबर 9451307249 पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें