फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब ND तिवारी के घर शिकायत लेकर पहुंचीं रीता

Sun, 27 Apr 2014 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी एनडी तिवारी से खफा हो गई हैं।
विज्ञापन


वह तिवारी और भाजपा के नेता और लखनऊ सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह की मुलाकात पर नाराज हैं।

पढ़ें-मुलायम से यारी, पर राजनाथ को राजा बोल रहे तिवारी!

रीता अपनी यही शिकायत लेकर रविवार दोपहर माल एवेन्यू स्थित एनडी तिवारी के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि तिवारी एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं और उनका आशीर्वाद जरूरी है।

रीता ने मांगा आशीर्वाद

रीता ने इशारों ही इशारों में कहा कि तिवारी एक कांग्रेसी नेता हैं और उन्होंने राजनाथ से मिलकर ठीक नहीं किया।

उन्होंने कहा, राजनाथ सिंह को तो आपने विजयी होने का ‌आशीर्वाद दे दिया लेकिन मुझे कैसे भूल गए?

पढ़ें- 'मोदी वही कर रहे हैं, जो पैगम्बरों ने किया'

इस पर तिवारी ने जोशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें भी विजय मिले।

बताते चलें कि शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने एनडी तिवारी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

तिवारी ने राजनाथ को राजा बताया

एनडी तिवारी कभी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की गलबहियां लगते हैं तो कभी कांग्रेस के दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं।





पढ़ें- 'देश 56 इंच के सीने से नहीं, दरियादिली से चलता है'

शायद यही वजह है कि शनिवार को राजनाथ सिंह उनके घर सियासी आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्हें राजनाथ को राजा कह डाला।

एनडी बोले, 'राजनाथ तो राजा हैं, ये हमारे पास आए हैं।' यह भी कह दिया‌ कि मेरा साथ तो हमेशा राजनाथ के साथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें