फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में 1425 पदों पर भर्ती के परिणाम

Sat, 21 Jun 2014 10:02 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्नातक वेतन शिक्षक भर्ती का परिणाम एक सप्ताह में जारी करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने शासनादेश में कहा है कि 1425 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2012 में शुरू की गई थी।

हाईकोर्ट से रोक न होने के बाद भी आज तक इसका चयन परिणाम जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा है कि चयन परिणाम जल्द जारी किया जाए, जिससे शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सके।

क्या कहा प्रमुख सचिव ने?

प्रमुख सचिव ने कहा है कि बीए के बाद एमए करने वालों को पात्र मानते हुए उनका चयन परिणाम जारी किया जाए।

यदि किसी ने बीएससी के बाद एमए करते हुए आवेदन किया है तो ऐसे मामलों का पहले परीक्षण कर लिया जाए।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट ने किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, लेकिन मंडलीय संयुक्त निदेशक इसका चयन परिणाम जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासनादेश के बाद रास्ता हुआ साफ

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1425 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लेने के बाद साक्षात्कार लिया था।

लेकिन चयन परिणाम आज तक जारी नहीं हो सका है। शासनादेश जारी होने के बाद माध्यमिक स्कूलों में इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें