फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 930, प्रोग्रामर के 55 पदों पर भर्ती शुरू, जारी हुआ लिंक, ऐसे करें आवेदन

Sun, 07 Jan 2024 10:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके लिए लिंक जारी हो गया है। 
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि दोनों पदों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आगामी 7 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए लिंक जारी हो गया है। uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हता भौतिक शास्त्र और गणित विषय के साथ इंटरमीडिएट और कंप्यूटर में ''ओ'' लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गयी है। 

इसी तरह कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद के लिए 21 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम आयु होनी चाहिए। वहीं शैक्षिक अर्हता स्नातक और कंप्यूटर में ''ए'' लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गयी है। दोनों का आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें