फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डरों की भर्तीः जानें, कौन कर सकता है आवेदन

Fri, 23 Dec 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने जेलों में 1759 वार्डरों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन के लिए पंजीकरण 21 दिसंबर से शुरू होगा। 30 जनवरी तक पंजीकरण किया जा सकता है।जेल वार्डर को वेतनमान 5,200-20,200 व ग्रेड पे-2,000 रुपये मिलेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट (http://prpb.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी 2017 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी रखी गई है।

इसमें आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि के जरिये किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुल‌िस भर्ती बोर्ड ने मांगा आवेदन

jobs
अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2016 को 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक अर्हता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं पास युवा ही आवेदन कर सकते हैं। डोएक या निएलिट सोसाइटी से कम्प्यूटर में ओ लेवल के प्रमाणपत्र वालों को वरीयता दी जाएगी। एनसीसी का बी सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओं को भी वरीयता मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया : प्रदेश सरकार ने हाल ही में उप्र कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की जेल वार्डर संवर्ग सेवा नियमावली-2016 जारी की है। इसी के तहत भर्तियां हाेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें