फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती, यहां करें आवेदन

Thu, 05 Mar 2015 08:43 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए 11 मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में 293 मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की भर्तियां होंगी। हर स्कूल में सात शिक्षकों के हिसाब से 2051 शिक्षक रखे जाएंगे। चयन प्रकिया पूरी कर पात्रों के नाम 17 अप्रैल को वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया है।

मॉडल स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए पहले चरण में रखे जाएंगे। इन्हें 9300-34,800 ग्रेड पे 4600 दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, क्या है योग्यता व कैसे करें आवेदन

हर स्कूल में अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, संगीत व आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पढ़ाने के लिए एक-एक शिक्षक रखे जाएंगे।

यह कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। यही नहीं स्नातक में 50 फीसदी अंक होने की भी बाध्यता रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग तथा निशक्त अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
वेबसाइट www.modelschoolup.in पर आवेदन लिए जाएंगे। सामान्य व पिछड़ा वर्ग से 500 व अनुसूचित जाति, जनजाति से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिए जाएंगे।

रीजनल डिप्टी कमिश्नर के नाम से ई-चालान पंजाब नेशनल बैंक से बनवाने होंगे। एक अभ्यर्थी पांच स्थानों का विकल्प दे सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें