फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों व अफसरों को होली पर लगा झटका

Thu, 05 Mar 2015 08:05 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा अवधि में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए किसी भी कार्मिक को इस दौरान कोई अवकाश न दिया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षक बिना ड्यूटी मुख्यालय न छोड़ें। इसका कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन

होगी कड़ी कार्रवाई

आदेशों की अवहेलना करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी केंद्र पर नकल की शिकायत पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ 2016 की परीक्षा में ऐसे स्कूलों को पुन: परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

ऐसे केंद्रों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। जिलों में स्थापित कॉल सेंटर 24 घंटे काम करने चाहिए। वेबसाइट को भी प्रतिदिन अपडेट किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें