फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट सुधरा, पर एक्टिव मरीज बढ़े, ... इस महीने में पांच दिन तक कम हुई थी मरीजों की संख्या

Tue, 08 Sep 2020 03:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट भले ही सुधरा हो, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस महीने के पहले सप्ताह में मरीजों की संख्या हर दिन छह हजार से पार पहुंची है। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अगस्त में पांच ऐसे दिन जरूर आए थे, जब डिस्चार्ज होने वालों की संख्या नए मरीजों की तुलना में ज्यादा थी। ऐसे में एक्टिव मरीज भी लगातार कम हुए थे। 
विज्ञापन


17 अगस्त को प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार पार हो गई थी, लेकिन इसके बाद लगातार 21 अगस्त तक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक होने के चलते एक्टिव मरीज कम हो गए थे। इसके बाद प्रदेश में ऐसा मौका दोबारा नहीं आया है। 22 अगस्त से फिर से एक्टिव मरीज बढ़ने शुरू हुए और यह सिलसिला अभी तक चल रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 अगस्त को 86 हजार से अधिक नमूनों की जांच हुई थी, लेकिन दो दिन में यह आंकड़ा एक लाख जांच प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गया था। इसके संक्रमितों के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी। वहीं, नमूनों की जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता गया।  
विज्ञापन

यूपी पर एक नजर

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टेस्ट प्रति 10 लाख जनसंख्या : 29,475 
केस प्रति 10 लाख जनसंख्या : 1,208 
एक्टिव मरीज : 22.86%
मरीज ठीक होने की दर : 75.68%
कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर : 1.46%

इन पांच शहरों में सबसे अधिक मरीज 
लखनऊ : 33,453 कानपुर : 17,428 प्रयागराज : 11,882 गोरखपुर : 11,171 वाराणसी : 9,501 
विज्ञापन

अगस्त में ऐसे कम हुए एक्टिव मरीज

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
     तिथि      नए मरीज   डिस्चार्ज    एक्टिव मरीज
17 अगस्त    4,146      4,376         50,839 
18 अगस्त    4,336      4,799         50,242 
19 अगस्त    5,156      5,620        49,645 
20 अगस्त    4,991      5,863        48,511 
21 अगस्त    4,991      5,567        47,785  

    तिथि       प्रतिदिन टेस्ट    कुल टेस्ट   
23 अगस्त    1,30,445     45,51,619 
22 अगस्त    1,24,274     44,20,101 
21 अगस्त    1,07,768     42,94,980 
20 अगस्त    1,09,516     41,84,690       
19 अगस्त    1,07,768     40,75,174 
18 अगस्त    94,208        39,66,848 
17 अगस्त    86,007         38,72,640  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें