फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: सफलता के लिए सपने देखो, लक्ष्य तय करो: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Tue, 08 Sep 2020 02:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सफलता हासिल करने के लिए जरूरी है कि आप सपने देखें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करें। विषय को रटने से बचें तथा अपने लक्ष्य से न भटकें। इस तरह आप कुछ भी हासिल कर सकते हो। सफलता का यह मंत्र उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के मेधावियों को दिया।
विज्ञापन


पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा की राज्य स्तरीय मेरिट के मेधावियों के साथ ही लखनऊ व बाराबंकी में जिले स्तर की मेरिट में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से राजधानी के साथ ही प्रदेश के अन्य सभी जिला और मंडल मुख्यालयों पर भी मंगलवार को ही मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मेधावियों को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि अनवरत अध्ययन की प्रवृत्ति आप में होनी चाहिए। अभी से लक्ष्य का निर्धारण करें और तय किए गए लक्ष्य से कभी मत भटकें। ध्यान रखें कि आप सब कुछ कर सकते हो। किसी चीज को छोटा मत समझो। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम कहा करते थे कि बड़ा सपना देखो और तब तक न सोओ जब तक कि उसे पूरा न कर लो।
विज्ञापन


अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि वे रोजाना क्लास में पढ़े हुए को दोहराते थे। इसलिए विद्यार्थी परीक्षा के समय ज्यादा पढऩे की बजाय शुरुआत से ही पढऩा जारी रखें। किसी विषय को आसान समझकर उसकी उपेक्षा न करें। परीक्षा के समय आत्मविश्वास से भरे रहें। सफलता हासिल करने पर सम्मानित होना खुशी देता है। पुरस्कार के रूप में मिलने वाली वस्तु प्रेरणा का काम करती है। इसलिए पुरस्कार के रूप में मिली वस्तु की हमेशा पूजा करें।
Trending Videos

शैक्षिक सत्र पटरी से नहीं उतरने देंगे, समय से होगी परीक्षा

समारोह में मौजूद अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने मेधावियों को सफलता का यह क्रम आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सफलता हासिल करके ही संतोष न करें, बल्कि आगे और बड़ा लक्ष्य हासिल करने की चाह रखें। समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय, संयुक्त निदेशक भगवती सिंह, संयुक्त निदेशक विकास श्रीवास्तव, वीके पांडेय, डीआईओएस लखनऊ मुकेश कुमार सिंह व डीआईओएस बाराबंकी राजेश वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 

डॉ.शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड देश का सबसे बड़ा बोर्ड है। इसकी कार्य प्रणाली में हम बदलाव कर रहे हैं। पहले दो से ढाई महीने में होने वाली परीक्षाएं अब रिकार्ड १५ दिन में करायी जा रही हैं। मूल्यांकन कार्य भी अन्य बोर्डों के मुकाबले जल्द कराया जा रहा है। सत्र आगे भी नियमित रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस बार कोर्स में 30 फीसदी कमी की गई है और परीक्षाएं वर्तमान सत्र में भी मार्च, अप्रैल में कराने का लक्ष्य है।

इसलिए उसी हिसाब तैयारी जारी रखें। डॉ. शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में क्लासरूम टीचिंग संभव नहीं हो पा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई क्लासरूम का विकल्प नहीं है पर इसका महत्व भी कम नहीं है। इसलिए ऑनलाइन क्लास का सहारा लिया जा रहा है। वाट्ïसएप ग्रुप के साथ ही स्वयंप्रभा चैनल तथा दूरदर्शन के माध्यम से भी विद्यार्थियों की पढ़ाई आयोजित हो रही है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से होगा मैकाले युग का अंत

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से आमूलचूल परिवर्तन होगा। इससे भारतीय संस्कृति का उद्ïभव होगा और मैकाले युग का अंत होगा। शिक्षा नीति के लिए सवा दो लाख सुझाव आये थे। इसके बाद नीति जारी की गई है। आंगनबाड़ी से ही पढ़ाई की शुरुआत होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा की बेहतरी के लिए नीति में काफी बदलाव किये जाने हैं।

स्थिति सामान्य होने पर मेधावियों को मिलेगा पुरस्कार और टैबलेट
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार की ओर से इस साल हम वृहद स्तर पर मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित नहीं कर सके। स्थिति सामान्य होने पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा मेधावियों को एक लाख रुपये तथा टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें