फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ समेत 2716 नए संक्रमित, रिकवरी रेट अच्छी हो गई दोगुनी, 1420 स्वस्थ भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना वायरस ने सीएमओ कार्यालय में भी पांव पसार लिए हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एडिशनल सीएमओ डॉ. आरबी सिंह व कई बाबू समेत 2716 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में करीब 50 से अधिक का स्टाफ कार्यरत हैं। सभी की जांच कराई जा रही है। इस बीच राहत देने वाली बात यह रही कि रिकवरी रेट अच्छी हो गई है। साथ ही सक्रिय मामले अब 17658 हो गए हैं।
शहर में सोमवार को 1013 लोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में संक्रमित मिले। इसी तरह विदेश और दूसरे राज्यों से लौटे 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 66 डॉक्टर और कर्मचारियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह सामान्य जांच कराने वाले 377, ऑपरेशन से पहले जांच में 76 मरीजों तथा नौ गर्भवतियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह कमान अस्पताल में 26 मरीजों में वायरस मिला है।
एक दिन में दोगुनी हुई रिकवरी रेट
कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि के बाद से लगातार इसके ज्यादा संक्रामक होने की बात कही जा रही है। यही कारण हैं कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग भी तेजी से वायरस की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन सुकून देने वाली बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को रिकवरी रेट एक दिन में ही दोगुनी हो गई। 2392 नए मामलों के सापेक्ष 1420 लोगोें ने कोरोना को मात दी, जबकि रविवार को 2392 नए मरीजों के मुकाबले 626 लोग स्वस्थ हुए थे।
सबसे ज्यादा 384 संक्रमित अलीगंज में
सबसे ज्यादा 384 संक्रमित अलीगंज इलाके में मिले। इसी तरह चिनहट में 344, आलमबाग में 317, कैसरबाग में 272, सिल्वर जुबली में 229 और सरोजनीनगर में 205 संक्रमित मिले हैं।
जनवरी संक्रमित स्वस्थ संक्रमण के मुकाबले स्वस्थ होने की दर
8 876 28 3
9 1115 35 3
10 1114 48 4
11 1444 71 5
12 2181 58 2
13 2213 137 6
14 2209 229 10
15 2769 365 13
16 2392 626 26
17 2716 1420 52
पांच की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेशन में
सीएमओ, एसीएमओ के अलावा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अभिलाषा मिश्रा, सीएमओ के स्टाफ की महिला बाबू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिलाकर पांच लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। खांसी व बुखार आने पर जांच कराई थी। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, एडिशनल सीएमओ डॉ. आरके चौधरी को सीएमओ कार्यभार सौंपा गया है।
भाषा विवि : डेढ़ दर्जन शिक्षक-कर्मचारी संक्रमित
राजधानी में आईईटी और लखनऊ विवि के बाद ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि भी कोरोना की चपेट मेंहै। विवि में पांच विद्यार्थियों के बाद अब चार शिक्षक व एक दर्जन से अधिक कर्मचारी, गार्ड संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियरिंग संकाय के चार कर्मचारी, रजिस्ट्रार कार्यालय के चार कर्मचारी, कुलपति व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के एक-एक कर्मचारी समेत गार्ड व सफाई कार्य से जुड़े लोग भी संक्रमित निकले हैं। साथ ही एक छात्रा भी संक्रमित आई है। चीफ प्रॉक्टर व पुरुष छात्रावास के वार्डन डॉ. प्रवीण कुमार राय ने बताया कि संक्रमित विद्यार्थी कमरे में आइसोलेट हैं। छात्रावास में सोमवार को सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें