फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बत्ती गुल हुई तो कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, वोल्टेज की मिलेगी जानकारी

Thu, 05 Aug 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी पावर कॉर्पोरेशन की आईपीडीएस (इंट्रीगेटेड पावर डवलप स्कीम) के तहत यह नया सिस्टम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ की तर्ज पर मध्यांचल निगम में खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
मेरठ विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में खुले कंट्रोल रूम की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जल्द आम जनता की बत्ती गुल होते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा। इसकी आवाज सुनकर कंट्रोल रूम के अफसर समझ जाएंगे कि किसी इलाके की बिजली सप्लाई फेल हो गई है। रियल टाइम एक्वीजेशन डाटा सिस्टम (आरटीडास) का यह कंट्रोल रूम गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में इसी साल खुलेगा।

विज्ञापन


यूपी पावर कॉर्पोरेशन की आईपीडीएस (इंट्रीगेटेड पावर डवलप स्कीम) के तहत यह नया सिस्टम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ की तर्ज पर मध्यांचल निगम में खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम को सौंपी गई है।

कॉर्पोरेशन ने इस काम की जिम्मेदारी इलेक्ट्रिकल की बड़ी कंपनी को सौंपी है। इस कंट्रोल रूम से ट्रिपिंग, उसका समय, कारण, लो एवं हाई वोल्टेज का पता चलेगा। इस कंट्रोल रूम का कनेक्शन कॉल सेंटर 1912 से भी होगा, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायत पर उन्हें बिजली फेल होने का कारण भी बताया जा सकेगा।
विज्ञापन


उपकेंद्र में लगेगा फीडर रिमोट
कंट्रोल रूम में अलार्म फीडर रिमोट टर्मिनल यूनिट (एफआरटीयू) के जरिये ही बजेगा। मॉडम सिस्टम पर आधारित इस फीडर रिमोट को उपकेंद्र के हर 11 केवी फीडर पर लगाया जाएगा। इससे उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद होते ही कंट्रोल रूम को सूचना पहुंच जाएगी। इसके बाद अधिकारी बिजली चालू करवाएंगे।

विज्ञापन

वोल्टेज अधिक होने पर उपकेंद्र के ऑपरेटर व अभियंताओं को अवगत कराएगा

इस सिस्टम के जरिये कंट्रोल रूम को आसानी से फीडर पर चले रहे वोल्टेज की जानकारी मिलेगी। इससे अफसरों को पता चलेगा कि उपभोक्ताओं को मानक से कम या फिर अधिक वोल्टेज पर करंट मिल रहा है। वोल्टेज अधिक होने पर उपकेंद्र के ऑपरेटर व अभियंताओं को अवगत कराया जाएगा।  

मुख्यालय से जिले की निगरानी
मध्यांचल निगम के आला अफसर इस कंट्रोल रूम से पूरे जिले के बिजली सिस्टम की निगरानी कर सकेंगे। पता लगा सकेंगे कि किस फॉल्ट से बिजली सप्लाई में व्यवधान आया है। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं अन्य स्टाप की तैनाती की जाएगी।

इसी साल चालू होगा कंट्रोल रूम
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के निदेशक सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि मेरठ विद्युत वितरण निगम मुख्यालय की तर्ज पर मध्यांचल मुख्यालय पर भी आरटीडास कंट्रोल रूम बनकर इसी साल चालू होगा। यह उपभोक्ता सेवाओं के लिए बहुत हितकारी साबित होगा। इससे निर्बाध बिजली सप्लाई हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें