उधर, सपा ने पार्टी के संस्थापक सदस्य रामसागर रावत के पुत्र व यहां से पार्टी विधायक रह चुके राममगन रावत को उतारा है। राममगन पिछली बार हारे थे। बसपा श्रीचंद रावत को प्रत्याशी बनाकर कैडर वोटों के सहारे सीट हथियाना चाहती है। जबकि कांग्रेस ने अवधी फिल्म की अभिनेत्री निर्मला देवी को उतार कर नए चेहरे पर दांव लगाया है।
दिनेश व निर्मला व राममगन तीनों उम्मीदवार सिद्धौर ब्लॉक के निवासी है। मतदाताओं का रुख क्या है इसे लेकर चर्चाएं तो हो रही हैं मगर निगाहें किसी एक पर नहीं टिक रही हैं।