फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ केवल नेहरू-गांधी परिवार के साथ : रविशंकर प्रसाद

Fri, 17 Feb 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का हाथ केवल नेहरू-गांधी परिवार के साथ रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी चुनाव के बाद इसका पता चल जाएगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को मजबूरी का गठबंधन बताया।
विज्ञापन


प्रसाद बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस ने लालबहादुर शास्त्री जैसे ईमानदार और देशभक्त प्रधानमंत्री को विस्मृत कर दिया।

चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह और चंद्रशेखर के साथ धोखा किया। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। यहां तक कि उनका शव कांग्रेस दफ्तर में नहीं ले जाने दिया।

कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के इन नेताओं के साथ यह अन्याय और अपमान इसलिए किया क्योंकि इनका संबंध नेहरू-गांधी परिवार से नहीं था। कांग्रेस तो अब नगरपालिका के लायक भी नहीं बची।
विज्ञापन

बलात्कार व हत्या के आरोपी विधायक को बचा रहे मुख्यमंत्री

- फोटो : amar ujala
प्रसाद ने कहा कि अखिलेश सरकार का विकास नहीं बोलता, बल्कि उनकी सरकार के संरक्षण में हुए अपराध और खौफ तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भ्रष्टाचार बोलता है।

मेरठ में रंगदारी का विरोध करने वाले व्यापारी की हत्या हो जाती है। राजधानी लखनऊ में बेटे की हत्या का इंसाफ  मांग रहे व्यापारी पिता श्रवण साहू को गोलियों से भून दिया जाता है।

सुल्तानपुर में सपा विधायक अरुण वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला की लाश मिलती है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सरकार के संरक्षण की वजह से आरोपी विधायक को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।

सुप्रीम कोर्ट तक में अखिलेश सरकार ने झूठ बोला

- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार की झूठ पर उच्चतम न्यायालय को तल्ख टिप्पणी करनी पड़ी कि लोकायुक्त की नियुक्ति में गड़बड़ी करने के लिए प्रदेश सरकार ने न्यायालय को गुमराह किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट को अखिलेश सरकार को 45 से ज्यादा गंभीर मामलों के अभियुक्तअतीक अहमद की जमानत रद्द कराने के लिए कहना पड़ा। अखिलेश सरकार के संरक्षण में अपराधी, गुंडे और भूमाफिया खुलेआम घूम रहे हैं।

गुंडागर्दी, हत्या, डकैती, बलात्कार, लूटपाट और रंगदारी मांगने जैसी वारदातों के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा छोड़ यूपी के अन्य हिस्सों में एक रुपये का नया निवेश नहीं आया। एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावतीजी भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हैं। उन्होंने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं को दिलाएंगे इंसाफ

- फोटो : amar ujala
विधि मंत्री ने तीन तलाक पर कहा कि यह आस्था और इबादत से जुड़ा मसला नहीं है।

केंद्र सरकार तीन तलाक के अत्याचार से जूझ रही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को उच्चतम न्यायालय से न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग में व्यापक विचार-विमर्श जारी है। सभी पक्षों की राय पर विचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें