प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि संगठन के ढांचे में बदलाव से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। जयंत ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा है। उन्हें संगठन में महत्व व पद दिए जाएंगे। अब महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
ये होंगे 4 जोन
पश्चिमी, मध्य, बुंदेलखंड व पूर्वांचल।
जोनवार शामिल होंगे ये 10 क्षेत्र
- पश्चिमी जोन : मेरठ, बृज व रुहेलखंड क्षेत्र।
- मध्य जोन : अवध, कानपुर व तराई क्षेत्र।
- बुंदेलखंड जोन : बुंदेलखंड क्षेत्र।
- पूर्वांचल : प्रयाग, काशी व संतकबीरनगर क्षेत्र।