फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में मामा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से पांच साल तक किया दुष्कर्म

Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, इलाके में रहने वाली किशोरी के माता-पिता नहीं है। वह अपने भाई के साथ नानी के पास रहती है। पड़ोस में सनी नाम का युवक रहता है जिसे वह मामा बुलाती थी। सनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने नाबालिग से पांच साल तक दुष्कर्म किया। धमकी से तंग आकर नानी के साथ किशोरी ने हजरतगंज थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, इलाके में रहने वाली किशोरी के माता-पिता नहीं है। वह अपने भाई के साथ नानी के पास रहती है। पड़ोस में सनी नाम का युवक रहता है जिसे वह मामा बुलाती थी। सनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बनाया और जिसे दिखाकर वह धमकी देकर शारीरिक शोषण करता था। विरोध करने पर पीटता भी था।

दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें