फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या योजना का लाभ दिलाने के बहाने किया बालिका को अगवाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुकन्या योजना का लाभ दिलाने के लिए गोंडा की छह बच्चियों को लेकर एक व्यक्ति लखनऊ आया और वापस लौटते समय एक बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक, गोंडा निवासी 11 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में सातवीं की छात्रा है। गांव के ही राजू सिंह ने किशोरी के पिता को सुकन्या योजना का लाभ दिलाने की बात कही थी। इसके लिए राजू ने राजकुमार मिश्रा से मुलाकात कराई थी। दावा किया था कि राजकुमार ही योजना के तहत ढाई लाख रुपये दिलवाएगा। सोमवार को बच्ची और उसके पिता समेत गांव की ही पांच बच्चियां राजकुमार मिश्रा, राजू सिंह और ड्राइवर मेराज के साथ लखनऊ आए थे।
सिविल कोर्ट पहुंचकर राजकुमार ने बच्ची के पिता व सभी से कागजों पर हस्ताक्षर कराए। शाम चार बजे वे लोग वापस लौट रहे थे। एक गाड़ी में जगह नहीं थी तो राजकुमार ने छात्रा के पिता को दूसरी बच्चियों के साथ एक गाड़ी में बैठा दिया। वहीं, दूसरी गाड़ी में सातवीं की छात्रा को साथ लेकर आने की बात कही। इसके बाद से बच्ची का पता ही नहीं चला। करीब एक घंटे तक राजकुमार को कॉल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पिता को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तलाश शुरू की। पिता ने कॉल कर अपनी पत्नी को जानकारी दी। मां ने गोंडा के परसपुर थाने में तहरीर देने केलिए भी कहा। इस पर पुलिस ने वहां वारदात स्थल लखनऊ होने की बात कहकर टाल दिया। बच्ची के पिता के मुताबिक, इसके बाद पिता कैसरबाग थाने गया। वहां वारदात स्थल वजीरगंज होने की बात कहकर चलता कर दिया गया। पीड़ित वजीरगंज थाने गया। जहां प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने राजकुमार मिश्रा, राजू सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

आरोपी ने कॉल कर बुलाया धर्मशाला
बच्ची के पिता के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 6 बजे उसके मोबाइल नंबर पर राजकुमार मिश्रा की कॉल आई। आरोपी राजकुमार ने बताया कि बच्ची अमीनाबाद के बुद्घिलाल धर्मशाला में है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के साथ पिता धर्मशाला पहुंचा। वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। पिता को देखते ही लिपट कर रोने लगी। उसे रोता देख पिता ने पूछताछ की जिस पर राजकुमार द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा ली है। पुलिस, आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें