लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में बृहस्पतिवार रात को युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी भाई को होने पर युवक से विरोध किया, तो आरोपी युवक ने पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता के भाई के मुताबिक, एक अनजान युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसको हुई, तो उसने युवक से विरोध किया। इस पर उसने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता के भाई ने मामले की जानकारी पीजीआई थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल सिंह के मुताबिक, युवक की तहरीर पर आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।