फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स से दुष्कर्म, टेक्नीशिन गिरफ्तार, मालिक को बताया तो की अश्लीलता

Mon, 02 Dec 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया कि टेक्नीशियन निखिल उसे कमरे में घसीटकर ले गया और दुष्कर्म किया। वहीं, किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अस्पताल के मालिकों से शिकायत की तो उन्होंने अश्लीलता की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पारा निवासी युवती के मुताबिक वह तीन माह से ठाकुरगंज स्थित अस्पताल में काम कर रही हैं। काकोरी का हलुआपुर निवासी निखिल अस्पताल में टेक्नीशियन है। आरोप है कि वह उस पर बुरी नजर रखता था। आए दिन छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। विरोध पर गाली-गलौज करता था।

ये भी पढ़ें - संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पार्टी ऑफिस में जमाया डेरा, रोकने को पुलिस ने कसी कमर; देखें हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिंताजनक: युवाओं की ही नहीं... शिशुओं की भी सेहत बिगाड़ रहा मोबाइल, छीन रहा भाषा व सामाजिकता का विकास
विज्ञापन


18 नवंबर की रात 11 बजे पीड़िता अपना काम कर रही थीं। तभी निखिल उनके पास पहुंचा और उन्हें घसीटते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी और भाग निकला। पीड़िता ने किसी तरह खुद को संभाला और घर पहुंचीं। अगले दिन अस्पताल के मालिक कमलेश और राजेश अग्रवाल को पूरी घटना बताई।

आरोप है कि दोनों ने कार्रवाई के बजाए उल्टा उन्हीं से अभद्र सवाल पूछने शुरू कर दिए। विरोध पर छेड़छाड़ व अश्लीलता की और धमकाते हुए भगा दिया। हिम्मत जुटाकर घटना की शिकायत शनिवार को ठाकुरगंज थाने में की। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपी निखिल को जेल भेजा गया है। आरोपी मालिकों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें