फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः गन्ने के खेत में हुआ किशोरियों के साथ रेप

Tue, 03 Mar 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर, सोहावल
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई किशोरी को गांव के ही दो युवकों ने अगवा कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक उसे गन्ने के खेत में ले गए और उससे गैंगरेप किया। मंगलवार सुबह किशोरी गन्ने के खेत में बंधी हुई मिली।

पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई थी।

गन्ने के खेत में छोड़कर भागे

इसी बीच गांव के दो युवकों ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में ले गए। वहां कपड़े से उसके हाथ व पैर बांध दिए और दोनों ने उससे दुराचार किया।

इसके बाद युवक उसे गन्ने के खेत में ही छोड़कर चले गए। उधर, किशोरी के घर से गायब होने पर परिवारीजन तथा ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे किशोरी परिवारीजनों और ग्रामीणों को गन्ने के खेत में बंधी हुई मिली। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ सिटी श्रीशचंद ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पूजाराम व मुल्कराज के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोहावल में भी हुई ऐसी घटना

रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम खेत की ओर गई एक किशोरी के साथ पड़ोसी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने गन्ने के खेत में घसीट दुराचार किया।

किशोरी शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे उसके चचेरे भाई ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी युवक धक्का देकर मौके से भाग निकला।

शिकायत पुलिस को दी गई तो इलाकाई पुलिस ने रिपोर्ट लिखने व कार्रवाई मे आनाकानी की। मजबूर परिजन फरियाद लेकर एसएसपी के पास पहुंचे तो रिपोर्ट लिखी गई।

आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित के परिवारीजनों को समझौते के लिए धमकी भी दी। रौनाही थाना क्षेत्र स्थित तमसा नदी के किनारे स्थित एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार की दूसरी पहर नदी किनारे स्थित अपने खेत पर गई थी।

आरोपी का मोबाइल लगा हाथ

इसी दौरान किशोरी को अकेली पाकर नदी उस पार स्थित इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव गोठवारा निवासी युवक सनद कुमार सिंह  ने किशोरी को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया।

किशोरी ने हल्ला-गोहार मचाई तो पास ही खेत में काम कर रहा किशोरी का चचेरा भाई दौड़ा और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

हालांकि नोक-झोंक व हाथापाई के बीच आरोपी युवक धक्का देकर मौके से भाग निकला। लेकिन उसका मोबाइल हाथ लग गया।

मामले की जानकारी पर किशोरी के परिजनों ने शिकायत रौनाही थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

परिवारीजन मंगलवार को फरियाद लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे और मामला एसएसपी को बताया तो उन्होंने इलाकाई पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दुराचार की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रात भर चलती रही पंचायत

किशोरी से दुराचार मामले को दबाने के लिए रात भर पंचायत का दौर जारी रहा। आरोपी के समर्थन में एकत्र लोगों ने आरोपों को तो झूठा बताया ही, किशोरी की भूमिका पर भी सवाल उठाया।
 
जनप्रतिनिधियों आदि से भी इलाकाई पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार तथा उनके समर्थकों को समझौते को लिए धमकाने की कोशिश भी की गई।

कुड़ौली निवासी बब्बू पाण्डेय का आरोप है कि घर वापस जाते समय रास्ते में उसको किशोरी के पक्ष से पैरवी करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।

इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के परिवार ने शिकायत की थी। वह कार्रवाई शुरू कर ही रहे थे कि परिवार के लोग जिला मुख्यालय एसएसपी के पास चले गए।
 
एसएसपी कार्यालय से शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें