पांच साल का बच्चा और दुष्कर्म भले ही किसी के गले न उतरे पर गैसड़ी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला कारनामा किया है।
पुलिस ने पहले बच्चे के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया और विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। बहरहाल शुक्रवार को आरोपी बच्चे को किशोर न्यायालय ने जमानत दे दी।
एक गांव के रहने वाले सात वर्षीय बच्ची के पिता ने 17 अक्तूबर को गैसड़ी कोतवाली में बच्ची से छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।