फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बिना ही शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: राम विलास वेदांती

Mon, 25 Jun 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम विलास वेदांती
विज्ञापन

पूर्व सांसद व राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा कि चुनाव से पहले सीएम योगी ने राम मंदिर के नाम पर घूम-घूमकर वोट मांगा था। यदि बीजेपी राम मंदिर का निर्माण नहीं करती है तो रसातल में चली जाएगी। वेतांदी का यह बयान ऐसे समय आया, जब मुख्यमंत्री योगी स्वयं अयोध्या के दौर पर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 2019 से पहले बिना कोर्ट के आदेश के राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, ठीक वैसे ही जैसे विवादित ढांचा ढहाया गया था।

गौरतलब है कि अयोध्या के संत पहले ही राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी और बीजेपी से नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। हाल ही में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

पढ़ें-सीएम योगी ने दिया राम मंदिर निर्माण पर संतों को धैर्य रखने का सुझाव
विज्ञापन


रामविलास दास वेदांती ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा ही करा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2019 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर उन्होंने कहा कि गिराया गया ढांचा राम मंदिर का खंडहर था ताकि भव्य मंदिर बन सके। उन्होंने प्रधानमंत्री से रामजन्मभूमि न्यास की 67 एकड़ भूमि जल्द से जल्द दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि अयोध्या के संत कई बार प्रदेश और केंद्र की सरकार को 2019 से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू न होने पर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार की चेतावनी दे चुके हैं। इन चेतावनियों के बाद हरकत में आई बीजेपी सरकार लगातार संतों को रिझाने की कोशिश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें