फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतकुंड पहुंचीं रामराज्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

Fri, 12 Apr 2019 03:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राम राज्य रथ यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंदिर निर्माण को लेकर रामराज्य रथ यात्रा शुक्रवार को भरतकुंड पहुंची। भरतकुंड में रथ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। जानकी भरत मिलाप मंदिर में रथ के साथ चल रहे संतो का जोरदार स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजमान राम लक्ष्मण सीता हनुमान के विग्रह स्वरूप का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


मालूम हो 13 फरवरी 2018 को  महाशिवरात्रि के पर्व पर रथ यात्रा रवाना हुई थी। 23 मार्च 2018 को रथ यात्रा रामेश्वरम पहुंची थी।। रथयात्रा थोड़ी देर में अयोध्या पहुंचेगी। अवध विश्वविद्यालय के सामने रथ यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यह यात्रा 14 माह चलकर अयोध्या पहुंच रही है।
विज्ञापन

हवन पूजन का काम शुरू

बच्चे राम-लक्ष्मण की वेश-भूषा में - फोटो : amar ujala
श्रीराम राज्याभिषेक व विराट धर्म सभा शनिवार को कारसेवक पुरम में होगी। रामराज्य रथ यात्रा का उद्देश्य अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण, रामराज की पुनर्स्थापना, भारत की शिक्षा में रामायण का अंतरभूत, समस्त भारत में गुरुवार को साप्ताहिक छुट्टी घोषित करना, विश्व हिंदू दिवस कोशिश करना है।

रथ यात्रा में शामिल संतों के साथ भरत कुंड मंदिरों के संत महंतों का हवन पूजन और भंडारे का काम शुरू हो गया है। महंत नृत्यगोपाल दास की उपस्थिति में धर्मसभा होगी। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय भी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें