फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर कैबिनेट मंत्री के सामने पत्थरबाजी, लाठीचार्ज

Tue, 27 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के जहाँगीराबाद थाना इलाके में चल रहे रामपुर महोत्सव कार्यक्रम में सोमवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। मंच पर देर से पहुंचे भोजपुरी कलाकार खेसारीलाल के कार्यक्रम शुरू करते ही लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी।

विज्ञापन




इस दौरान मंच पर मौजूद यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, संदीप सिंह, विधायक उपेंद्र रावत में लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। मंच पर मौजूद मंत्री और विधायक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कुर्सियां तोड़ डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई।

Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं से भी हुई अभद्रता

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में भी डर का माहौल रहा और उनसे भी अभद्रता की गई। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने बवाल किया है उनका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें