फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी: अयोध्या की नियमित ट्रेनें हुईं फुल, वंदे भारत खाली, जानिए कहां मिल सकती है कन्फर्म टिकट

Sun, 14 Apr 2024 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Ramnavmi: रामनवमी के मौके पर अयोध्या जाने के लिए ट्रेनों में मारा-मारी है। नियमित ट्रेनों फुल हो गई हैं। जानिए कन्फर्म टिकट कहां मिल सकती है। 
विज्ञापन
अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में हाउसफुल जैसी नौबत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामनवमी पर लखनऊ से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ गई है। वेटिंग 154 तक पहुंच गई है। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें खाली हैं, लेकिन इनका किराया महंगा है। इससे यात्री इनमें बुकिंग से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


रामनवमी बुधवार को मनाई जाएगी। प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसे में लखनऊ से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। योगनगरी हावड़ा-दून एक्सप्रेस की स्लीपर, थर्ड एसी व सेकेंड एसी में 58, 17, चार वेटिंग है।

 कैफियत एक्सप्रेस में 18, 14 व एक, साबरमती एक्सप्रेस में 40, तीन व दो, गंगा-सतलुज में 74, 28, 13, फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस में 74, 26, आठ, कोलकाता एक्सप्रेस में रिग्रेट चल रहा है। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस में बुधवार को स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी में 28, 12, तीन, अयोध्या एक्सप्रेस में 154, 24, आठ व लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस में 77, 100 व 60 वेटिंग चल रही है। नियमित ट्रेनों की स्लीपर में 145 रुपये, थर्ड एसी में 505 रुपये व सेकेंड एसी में 710 रुपये में टिकट मिलता है।
विज्ञापन


वंदे भारत में महंगा है टिकट
रामनवमी पर गोमतीनगर से अयोध्या जाने वाली 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 239 व एग्जीक्यूटिव में 21 सीटें खाली हैं। चेयरकार का किराया 545 रुपये व एक्जीक्यूटिव का 1040 रुपये है। चारबाग से अयोध्या जाने वाली 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 255 व एग्जीक्यूटिव में 12 सीटें खाली हैं। किराया 725 व 1210 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें