फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan Circuit Rail: 24 अगस्त से एक बार फिर शुरू होगी रामायण सर्किट रेल यात्रा, भद्रचलम तक कर सकेंगे दर्शन

Sat, 23 Jul 2022 12:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईआरसीटीसी फिर से रामायण सर्किट रेल यात्रा शुरू करने जा रहा है। इस यात्रा में यात्री भारत के प्रमुख तीर्थस्थानों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामायण सर्किट रेल यात्रा की सफलता पर एक बार फिर से आईआरसीटीसी 24 अगस्त से रामायण यात्रा ट्रेन चलाने जा रहा है। यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 20 दिनों के लिए होगी।

विज्ञापन


पहले की तरह ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नसिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम का दर्शन कराएगी।

इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे, जिसमें 600 यात्री सफर कर सकेंगे। एक व्यक्ति के ठहरने पर 84,000 व दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 73,500 हजार प्रति व्यक्ति और एक बच्चे के लिए 67,200 हजार रुपये का पैकेज होगा।
विज्ञापन


इस यात्रा में आईआरसीटीसी पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर पैकेज में पांच फीसदी की किराये में छूट देगा। वहीं पैकेज मूल्य का छह किस्तों में दो साल तक भुगतान करने की सुविधा होगी।

रामायण यात्रा ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और लखनऊ से होगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमतीनगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के अलावा मोबाइल नंबर 8287930902 एवं 8287930908 पर संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें